Add To collaction

श्री कृष्ण जन्म



श्री कृष्ण जन्म
प्रतियोगिता के लिए 

जन्में है श्री कृष्ण सखी भादो का महीना है।
बरसे घटा घनघोर सखी काली रात का घेरे हैं ।
बरसे 
जब जब हो धर्म र्का ह्रास,पापियों का बढ़ता त्रास।
उद्धार करने दुखियों का,प्रभु इस जग में आये हैं।
बरसे
दुष्टों का संहार करने,लीला अपरम्पार करने।
जन्म लेते नारायण धर कर नाम रूप मनोहर हैं।
बरसे
बारह बजे का समय आया प्रभु ने क्या माया रच डाला।
सो गए सब पहरेदार, प्रभु जी ने लीला फैलाये है।
बरसे

सूप में रख नवजात शिशु को, मां देवकी के हृदय के चीर के।
अंधियारी आधी रात में नंद बाबा गोकुल को निकले हैं।
बरसे

यमुना नदी थी अति लहराई, उफन उफन कर रही डराई।
मिला स्पर्श जो मोहन का अपना वेग समेटा है।
बरसे 
बालक को लेकर गोकुल आए, नंद बाबा को व्यथा सुनाए।
हर्षित हुए पितु मात नंद के आनंद आए हैं।
बरसे घटा घनघोर सखी काली रात के घेरे हैं।

Sneh

 

   19
7 Comments

Wahh बहुत जो सुंदर

Reply

Pankaj Pandey

22-Aug-2022 03:01 PM

Nice

Reply

shweta soni

22-Aug-2022 09:28 AM

Nice 👍

Reply